UP के लाखों किसानों के लिए अलर्ट: PM Kisan की 22वीं किस्त पर संकट? तुरंत पूरा कर लें ये जरूरी काम

UP के लाखों किसानों के लिए अलर्ट: PM Kisan की 22वीं किस्त पर संकट? तुरंत पूरा कर लें ये जरूरी काम
UP के लाखों किसानों के लिए अलर्ट: PM Kisan की 22वीं किस्त पर संकट? तुरंत पूरा कर लें ये जरूरी काम

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित हरदोई जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. जिले में बड़ी संख्या में लाभार्थी अब तक अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं. कृषि विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर ऐसे किसानों को योजना की अगली किस्त से वंचित होना पड़ सकता है. अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे इसे हल्के में न लें और जल्द से जल्द रजिस्ट्री पूरी कराएं.

आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 8,32,000 किसान पंजीकृत बताए जा रहे हैं. इनमें से 4,93,384 लाभार्थी अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं. इसके अतिरिक्त ऐसे किसान जो अभी योजना का लाभ नहीं ले रहे थे, उनमें से भी 68,110 किसानों ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

हालांकि कृषि विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक अभी भी 3,39,865 किसान ऐसे हैं जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है. यही संख्या विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई है.

UP Teacher Recruitment: यूपी में नहीं आएगी नई शिक्षक भर्ती? यह भी पढ़ें: UP Teacher Recruitment: यूपी में नहीं आएगी नई शिक्षक भर्ती?

लगातार चल रहा है विशेष अभियान

उप निदेशक कृषि सतीश पांडेय ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है. इसको लेकर विभाग की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों की ऑन-स्पॉट रजिस्ट्री कराई जा रही है जिससे कोई भी पात्र किसान योजना से बाहर न रह जाए.

यूपी में परिषदीय शिक्षकों को 17140 वेतन लाभ क्यों नहीं? विधान परिषद में गूंजा मुद्दा यह भी पढ़ें: यूपी में परिषदीय शिक्षकों को 17140 वेतन लाभ क्यों नहीं? विधान परिषद में गूंजा मुद्दा

उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में भेजी जाती है, इसलिए समय पर औपचारिकताएं पूरी करना बेहद जरूरी है.

UP में तहसील-कलेक्ट्रेट को मिले सख्त निर्देश, 5 साल पुराने मुकदमों की होगी जांच यह भी पढ़ें: UP में तहसील-कलेक्ट्रेट को मिले सख्त निर्देश, 5 साल पुराने मुकदमों की होगी जांच

यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्री

किसानों की सुविधा के लिए फार्मर रजिस्ट्री कई माध्यमों से कराई जा रही है. इच्छुक किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भी रजिस्ट्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है. विभाग का कहना है कि प्रक्रिया आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त फरवरी के अंतिम हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है. ऐसे में विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित रहेगी, उनकी किस्त रोकी जा सकती है.

जिले के 3,39,865 किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं कराई है. अगर इन लाभार्थियों ने तुरंत प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो उन्हें पीएम किसान योजना की आगामी किस्त से वंचित होना पड़ सकता है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।