यूपी में करोड़ों की ज़मीन ज़ब्त, 53 बीघा पर प्रशासन का एक्शन

यूपी में करोड़ों की ज़मीन ज़ब्त, 53 बीघा पर प्रशासन का एक्शन
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बसही अशरफपुर गांव में अचानक से हलचल मच गई जब जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव के परिवार के नाम दर्ज 53 बीघा जमीन को जब्त कर लिया गया. यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार द्वितीय के आदेश पर की गई. जमीन की कुल कीमत करीब 26 करोड़ 32 लाख रुपये आंकी गई है.

इस पूरी कार्रवाई की अगुवाई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन और तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने की. जमीन को आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया था. कुर्की की प्रक्रिया पूरी कानूनी औपचारिकताओं के साथ पूरी की गई.

कुर्क की जा रही जमीन कुल 6 गाटों में फैली हुई थी. प्रशासन ने डुगडुगी बजवाकर गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए.

UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम! यह भी पढ़ें: UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम!

इस मौके पर नायब तहसीलदार राजाराम, कोतवाल सच्चिदानंद, थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अमित मिश्रा, सुधीर सिंह, सोनू गिरी, नागेंद्र तिवारी, गजेंद्र सिंह, शैलेश यादव समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आसपास के कई थाना क्षेत्रों के प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे. इनमें फूलपुर, पवई, अतरौलिया और अहरौला थाना क्षेत्रों की टीमें शामिल थीं. पुलिस की सख्त निगरानी में ही कुर्की की प्रक्रिया को पुरा किया गया.

शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश यह भी पढ़ें: शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।