UP में बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर: न्यू नोएडा से न्यू आगरा तक, जानिए पूरा प्लान

UP में बसेंगे 5 नए शहर: न्यू नोएडा से न्यू आगरा तक

UP में बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर: न्यू नोएडा से न्यू आगरा तक, जानिए पूरा प्लान
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए कई नई योजनाएं ला रही है। कभी हाईवे बन रहे हैं तो कभी एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। नोएडा में फिल्म सिटी भी तैयार की जा रही है। अब इसी तरह के विकास मॉडल को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश में 5 नए शहर बसाए जाएंगे। ये शहर पूरी तरह से आधुनिक और विकसित होंगे।

उत्तर प्रदेश में लगातार आ रही हैं नई योजनाएं

उत्तर प्रदेश में लगातार नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। हाल ही में नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम शुरू हो चुका है और कई नए एक्सप्रेसवे भी बनाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अब यूपी सरकार ने पांच नए शहर बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार विकास के कामों में लगातार एक्टिव भूमिका निभा रही है, ताकि राज्य तेजी से आगे बढ़ सके।


न्यू नोएडा – पहला और सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश का पहला नया शहर न्यू नोएडा होगा। यह 209 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा। इसमें 80 गांव शामिल होंगे – बुलंदशहर के 60 गांव और गौतम बुद्ध नगर के 20 गांव। यह शहर दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का हिस्सा होगा। इसका मास्टर प्लान 4 चरणों में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में 3165 हेक्टेयर जमीन 2027 तक तैयार की जाएगी।दूसरे चरण में 3798 हेक्टेयर क्षेत्र 2032 तक विकसित किया जाएगा।


इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, ग्रेटर नोएडा

यह इलाका एक मुख्य औद्योगिक केंद्र होगा। इसमें इंडस्ट्री के साथ-साथ रिहायशी सोसायटी भी बनाई जाएगी।यहां 24 घंटे बिजली की सुविधा होगी।पूरी सोसायटी में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा भी पूरी होगी।


  गौतम बुद्ध नगर

तीसरा शहर गौतम बुद्ध नगर में बसाया जाएगा, जिसका नाम होगा राया हेरिटेज सिटी।यह प्रोजेक्ट 750 हेक्टेयर में फैला होगा। यहां लग्जरी और बजट होटल बनाए जाएंगे  यमुना वाटरफ्रंट, थीम आधारित केंद्र, कन्वेंशन सेंटर, पार्क और अन्य सुविधाएं भी तैयार होंगी।

 टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर

टप्पल-बाजना को एक नए अर्बन सेंटर के रूप में बसाया जाएगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे के पास होगा।यहां 364 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 3 चरणों में पूरा होगा और इस पर करीब 1040 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 विरासत का मेल

पांचवां शहर होगा न्यू आगरा, जो एत्मादपुर तहसील में विकसित किया जाएगा।इसमें 60 गांवों की जमीन ली जाएगी। यह प्रोजेक्ट 105,000 हेक्टेयर में फैला होगा।इसका मकसद आगरा की विरासत को बचाते हुए आधुनिक शहर बसाना है।इसमें उद्योग, पर्यावरण, विरासत और परिवहन पर खास ध्यान दिया जाएगा।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।