यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट

यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट
यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर जिले की सहजनवा में के हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है. सरकार की योजना के अंतर्गत यहां 19 हजार से ज्यादा गरीब परिवारों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा. इसको लेकर आपूर्ति विभाग ने पात्र लोगों की पहचान कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जल्द से जल्द लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाई जा सके.

चूल्हे पर‌‌ नहीं बनाना पड़ेगा खाना 

ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जो खाना बनाने के लिए लकड़ी और पारंपरिक चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं. इससे घर के अंदर धुआं भर जाता है और विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन देने का फैसला किया है.

हजारों परिवारों की तैयार हुई सूची

सहजनवा क्षेत्र में किए गए सर्वे के दौरान करीब 19,300 ऐसे परिवार चिन्हित किए गए हैं जिनके पास अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है. इन सभी परिवारों की सूची तैयार कर आपूर्ति विभाग को भेज दी गई है. विभाग अब इन लोगों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज लेकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करा रहा है.

गोरखपुर से कोलकाता जाना होगा अब और आसान, इन ट्रेनों को मिले नए कोच यह भी पढ़ें: गोरखपुर से कोलकाता जाना होगा अब और आसान, इन ट्रेनों को मिले नए कोच

पात्र परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि सूची के आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है. अभी तक 24 से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिया है और बाकी पात्र लोगों से भी जल्द आवेदन करवाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि सभी पात्र परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

यूपी के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं होगी यह दिक़्क़त यह भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं होगी यह दिक़्क़त

घर-घर जाकर कराया जा रहा आवेदन

अधिकारियों की टीम लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए घर-घर संपर्क कर रही है. पात्र परिवारों को योजना की जानकारी भी दी जा रही है जिससे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह जाए. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैस कनेक्शन जारी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

गोरखपुर में बनी तीन नई पार्किंग, इन वाहनों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बनी तीन नई पार्किंग, इन वाहनों पर होगी कार्रवाई

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।