UP Samvida Karmi News: यूपी में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गई रोजाना की कमाई, योगी सरकार ने जारी किया फरमान

UP Samvida Karmi News

सूबे की राजधानी लखनऊ के नगर निगम में 12000 संविदा कर्मचारी हैं जिसमें 9000 सफाई कर्मी है जो कार्यदाई संस्था से तैनात है। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों का मानदेय तय कर दिया गया है. अभी उन्हें रोजाना 412 रुपए और हर महीने 10,712 रुपए दिए जाएंगे। नगर निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। इनमें अभी जो अकुशल कर्मचारी हैं उनका रोजाना 412 रुपए दिया जा रहा है पर कमीशन खोरी के कारण उनको 7000 से 8000 रुपए ही मिल पाता है और बाकी रकम ठेकेदार रख लेते है.अब उन्हें 10,712 रुपये मिलेंगे।

इसको लेकर यूपी के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को इससे जुड़ा निर्देश दे दिया है। सरकार के इस फैसले से संविदा पर बहाल हजारों सफाईकर्मियों में खुशी की लहर है। सफाई लंबे समय से सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। श्रम विभाग में जो अकुशल श्रमिक काम कर रहे हैं उनके एक दिन की मजदूरी 412 रुपए होगी और महीने में चार दिन की छुट्टी के हिसाब से इन्हें 26 दिन का मानदेय दिया जाए और इसमें किसी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए और अगर कहीं भी लापरवाही की बात निकल के सामने आएगी तो शिकायत मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि इस वक्त उत्तर प्रदेश में कुल 762 नगरीय निकाय हैं जिसमें अधिकतर नगरीय निकाय में आउटसोर्स सफाई कर्मी काम करते हैं.इन  सफाई कर्मियों को उचित वेतन देने की मांग को लेकर लगातार मांग उठ रही थी. पर अब नगर विकास विभाग ने हॉटस्पॉट पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी देने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने विभागीय कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर इसमें किसी तरह की कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Nov 2024 By Shambhunath Gupta

UP Samvida Karmi News: यूपी में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गई रोजाना की कमाई, योगी सरकार ने जारी किया फरमान

सूबे की राजधानी लखनऊ के नगर निगम में 12000 संविदा कर्मचारी हैं जिसमें 9000 सफाई कर्मी है जो कार्यदाई संस्था से तैनात है। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों का मानदेय तय कर दिया गया है. अभी उन्हें रोजाना 412 रुपए और हर महीने 10,712 रुपए दिए जाएंगे। नगर निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। इनमें अभी जो अकुशल कर्मचारी हैं उनका रोजाना 412 रुपए दिया जा रहा है पर कमीशन खोरी के कारण उनको 7000 से 8000 रुपए ही मिल पाता है और बाकी रकम ठेकेदार रख लेते है.अब उन्हें 10,712 रुपये मिलेंगे।

इसको लेकर यूपी के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को इससे जुड़ा निर्देश दे दिया है। सरकार के इस फैसले से संविदा पर बहाल हजारों सफाईकर्मियों में खुशी की लहर है। सफाई लंबे समय से सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। श्रम विभाग में जो अकुशल श्रमिक काम कर रहे हैं उनके एक दिन की मजदूरी 412 रुपए होगी और महीने में चार दिन की छुट्टी के हिसाब से इन्हें 26 दिन का मानदेय दिया जाए और इसमें किसी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए और अगर कहीं भी लापरवाही की बात निकल के सामने आएगी तो शिकायत मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि इस वक्त उत्तर प्रदेश में कुल 762 नगरीय निकाय हैं जिसमें अधिकतर नगरीय निकाय में आउटसोर्स सफाई कर्मी काम करते हैं.इन  सफाई कर्मियों को उचित वेतन देने की मांग को लेकर लगातार मांग उठ रही थी. पर अब नगर विकास विभाग ने हॉटस्पॉट पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी देने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने विभागीय कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर इसमें किसी तरह की कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/-contract-workers-in-up-are-doing-well--their-daily-income-has-increased/article-16377
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।