उर्फी जावेद के नए लुक ने फैंस को किया पागल, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
टीवी की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद आजकल अपने फैशन सेंस और स्टाइलिंग टैलेंट के लिए मशहूर हैं। वह अच्छी भांति जानती हैं कि पुराने ऑउटफिट में नई जैसी जान कैसे भरनी है। कभी बोरे से ऑउटफिट बनाना तो कभी प्लास्टिक की कपड़े सुखाने वाले रस्सी से ही फैशन के नाम पर स्टाइलिंग कर देना। यह सिर्फ उर्फी जावेद ही कर सकती हैं।
वही हाल ही में उर्फी ने अपना नया लुक शेयर किया जिसमे उन्होंने पाउडर पीच साटन ड्रेस को स्टाइलिंग दे डाली है। प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस ऑउटफिट को पहनकर उर्फी जावेद ने फोटोशूट कराया है। ग्लैमरस लुक देने के लिए उर्फी जावेद ने इसके साथ नेक में एक तार में पिरोया हुआ रोज पहना है, जो ऑउटफिट से ही बनाया हुआ है। पीछे से यह ड्रेस बैकलेस है। बालों को नूडल्स लुक दिया है। न्यूड मेकअप और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा किया है। पिंक बैकग्राउंड पर उर्फी जावेद ने जमीन पर बैठकर फोटोशूट कराया है।
वही उर्फी जावेद के इस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रशंसकों को भी उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। उर्फी जावेद के एक प्रशंसक ने लिखा, दीदी, आप बेहद खूबसूरत नजर आ रही हो इस ड्रेस में। इसी तरह कई फैंस ने कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया है।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है