शूरवीर के एक्शन सीक्वन्स के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली: आदिल खान

बॉलीवुड अभिनेता आदिल खान का कहना है कि शूरवीर के एक्शन सीक्वन्स के लिए उन्होंने बेहद कड़ी ट्रेनिंग ली है. आदिल खान इन दिनों अपनी आगामी सीरीज़ शूरवीर को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज़ में वह एक मिलिटरी पर्सनल का किरदार निभा रहे हैं. अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए आदिल ने जबरदस्त ट्रेनिंग ली है, इस शो के शूटिंग के सिलसिले में उन्होंने कई शहरों की यात्रा भी तय की है. आदिल ने इस सीरीज को पूरा करने के लिए सर्बिया, दिल्ली, मुंबई, कश्मीर की यात्रा तय की और उसी के लिए बड़े पैमाने पर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी किया.

आदिल ने कई महीनों तक एक्शन दृश्यों के लिए प्रशिक्षण लिया जि एक वायु सेना के पायलट के बॉडी पोस्चर को बनाए रखा जा सके और अपने किरदार को वास्तविक रूप दे सके. आदिल खान ने कहा, शूरवीर के लिए की गई तैयारियों को मैंने काफी एंजॉय किया. बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के अलावा मैं अपने किरदार के लिए रियल लाइफ हीरो से भी इंटरएक्ट किया था और मेरे लिए वो लम्हा बहुत ही यादगार रहा, मैंने उस इंटरेक्शन के दौरान बहुत कुछ सीखा. शो के दौरान हमने अलग अलग लोकेशन पर ट्रैवल करते समय हमने खूब मजे किए, और मैंने अपने ट्रेनर से कुछ महीनों की ट्रेनिंग ली जिससे मेरा बॉडी पोस्चर परफेक्ट हो, मैंने शूरवीर के लिये एक्शन सीच्ेंस के लिए एक महीने की ट्रेनिंग ली. शूरवीर के शुरू होने से पहले मुझे एक्शन के लिए सिरिल रैफेली द्वारा प्रशिक्षित किया गया था और मैंने भारत में अपने ट्रेनर के साथ उस प्रशिक्षण को जारी रखा था.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/took-rigorous-training-for-action-sequences-of-shoorveer--adil-khan/article-10578
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है