IPL 2025: पहले ही मैच से बाहर होंगे ये 11 बड़े खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट!

IPL 2025: पहले ही मैच से बाहर होंगे ये 11 बड़े खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट!
Ipl nahi khelenge yah player

आईपीएल सीजन 18 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी फैंस के बीच काफी उत्साह है। लेकिन इस बार आईपीएल के पहले मैचों में कई प्रमुख खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। लगभग 11 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे। आइए, जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल सीजन 18 में अपने-अपने टीमों के पहले मैच में शायद ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

सबसे पहले बात करते हैं जसप्रीत बुमराह की। जसप्रीत बुमराह का नाम पहले से ही सामने आ चुका था कि वह पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं लेकिन चोट की वजह से उनका पहला मैच खेलना लगभग नामुमकिन लग रहा है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है और यह लगभग तय माना जा रहा है कि बुमराह उस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या गुजरात की नई रणनीति दिलाएगी खिताब? पूरी टीम एनालिसिस यहां पढ़ें!

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के चार खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान और मिचल मार्स, ये चार खिलाड़ी टीम के लिए पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। मयंक यादव और आवेश खान फिटनेस समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वहीं मोहसिन खान को गुप्त चोट बताई जा रही है जिसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। मिचल मार्स भी अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनका भी पहला मैच खेलना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025: कहां देखें सभी मैच, क्या अब फ्री में नहीं मिलेगा लाइव स्ट्रीमिंग?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एनरिक नॉर्किया का मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होना है। एनरिक नॉर्किया का भी खेलना संदिग्ध है। वहीं RCB के दो खिलाड़ी, जॉश हेजलवुड और जैकब बेथल, भी फिटनेस समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें: मुंबई बनाम चेन्नई: IPL 2025 का महा-मुकाबला, नए कप्तानों की चुनौती!

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका पहला मुकाबला 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है, लेकिन उनकी भागीदारी पर भी सवालिया निशान बना हुआ है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन भी अपनी फिटनेस के चलते शायद ही 25 मार्च को होने वाला पहला मुकाबला खेल सकें।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हार्दिक पांड्या भी बैन के चलते पहले मैच में नहीं खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मिचल मार्स, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, जैकब बेथल, एनरिक नॉर्किया, लॉकी फर्ग्यूसन और हार्दिक पांड्या जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शायद आईपीएल सीजन 18 के पहले मैच में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे।

आईपीएल का सीजन तो जरूर शुरू हो रहा है, लेकिन इतने सारे खिलाड़ियों के न खेलने की स्थिति में आईपीएल का रंग फीका पड़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से खिलाड़ी समय रहते फिट हो पाते हैं और कितने खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।

On

ताजा खबरें

आईपीएल 2025: कहां देखें सभी मैच, क्या अब फ्री में नहीं मिलेगा लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई बनाम चेन्नई: IPL 2025 का महा-मुकाबला, नए कप्तानों की चुनौती!
यूपी के लोग इस वजह से पीएम आवास योजना का नहीं उठा पाएंगे फायदा
बस्ती में विवेक से काम लेगी बीजेपी! दोबारा जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्र के सामने कई चुनौतियां
विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने से मजबूत होगा संगठन- अभिनव उपाध्याय
बस्ती में विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता
बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवेकानंद मिश्र की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
विवेकानंद मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
IPL 2025: पहले ही मैच से बाहर होंगे ये 11 बड़े खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट!
UP BJP President List: यूपी बीजेपी लिस्ट पर क्या बोले बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी? पढ़ें यहां