अश्विनी कुमार का डेब्यू धमाका, मुंबई इंडियंस ने केकेआर को धोया!

अश्विनी कुमार का डेब्यू धमाका, मुंबई इंडियंस ने केकेआर को धोया!
Ashwini Kumar's debut blast, Mumbai Indians defeated KKR!

स्लो स्टार्टर्स के नाम से जाने जाने वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन धमाल कर दिया है। पहले दो मैच में तो मुंबई इंडियंस को शिकस्त मिली, लेकिन जैसे ही यह टीम अपने घर, यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, सब कुछ बदल गया। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस का हर खिलाड़ी एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन कर रहा है।

कोलकाता नाइटराइडर्स, जिसने पिछले साल दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी थी और मुंबई में भी हराया था, इस बार पूरी तरह बैकफुट पर दिख रही है। मुंबई इंडियंस ने आज बदला ले लिया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली गई।

सबसे पहले, हार्दिक पांड्या जब टॉस पर पहुंचे, तो उनका मनोबल बढ़ाया गया। इसके बाद उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हमें पता है कि मुंबई की विकेट में गेंदबाजों के लिए कुछ न कुछ ज़रूर होता है और आज भी ऐसा ही देखने को मिला। शुरुआती ओवर से ही ट्रेंट बोल्ट ने झटका दिया, फिर दीपक चाहर ने।

Read Below Advertisement
मुंबई इंडियंस के एक नए गेंदबाज, जो स्काउट का बेशकीमती हीरा साबित हो सकते हैं, ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वह हैं अश्विनी कुमार। पंजाब के इस गेंदबाज ने शेर-ए-पंजाब टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की थी, जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें चुना। आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट लिया। आईपीएल के इतिहास में यह दुर्लभ है।

अश्विनी कुमार ने कोई कमजोर बल्लेबाज नहीं, बल्कि कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों को पवेलियन भेजा और मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में काफी आगे कर दिया। अब देखना यह है कि कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी क्या कर पाती है।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। ट्रेंट बोल्ट ने किफायती गेंदबाजी की, दीपक चाहर ने विकेट चटकाए, अश्विनी कुमार ने चार विकेट झटके और हार्दिक पांड्या भी इकोनॉमिकल रहे। विग्नेश पुथुर, जिन्हें पिछले मुकाबले में नहीं खिलाया गया था, ने भी इस बार वानखेड़े में अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि, उन्हें पहले ओवर में कोई सफलता नहीं मिली। मिचेल सैंटनर ने भी किफायती गेंदबाजी की।

केकेआर के बल्लेबाजों की हालत खराब रही। चाहे क्विंटन डी कॉक हों, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे, अंगकृश रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे या आंद्रे रसेल—कोई भी प्रभावित नहीं कर पाया। केकेआर की हार लगभग तय हो चुकी है।

अब देखना यह होगा कि क्या कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी कुछ करिश्मा कर पाती है या फिर मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी पहली जीत बड़ी आसानी से हासिल करती है।

On

ताजा खबरें

UP के गांवों में जल्द बदलने वाला है पूरा सिस्टम, तैयारी शुरू!
यूपी में स्थित इस जिले में नगर निगम की नई पहल से शहरवासियों को होगा लाभ, 12 करोड़ रुपए का निवेश
उत्तर प्रदेश के इस जिले में गरजा बाबा का बुलडोजर, 11 फीट चौड़ी होगी सड़क
यूपी में सरकारी शिक्षकों के लिए नया तबादला नियम, जानिए क्या-क्या बदलाव
यूपी में खत्म होंगे 45 हज़ार पद? जाने पूरी सच्चाई
यूपी में महिला इंस्पेक्टर ने किया करोड़ों रुपए की हेर-फेर
यूपी के इस जिले में भव्य कॉरिडोर निर्माण पीडब्ल्यूडी के हाथ में, इस परियोजना की बड़ी जिम्मेदारी
योगी सरकार छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, जल्द अकाउंट में जाएँगे पैसे
यूपी के इस जिले में सिविल डिफेंस के लिए जमीन की खोजबीन शुरू, आपातकालीन स्थितियों में मिल सकेगी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के इस जिले में औद्योगिक कॉरिडोर का विकास, आसपास के क्षेत्र को मिल सकता है फायदा