चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – पहले मुकाबले की पूरी जानकारी
-(1).png)
मुकाबले का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तारीख: 19 फरवरी 2025
स्थान: नेशनल स्टेडियम, कराची
टॉस का समय: दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण: आप इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स 2, स्पोर्ट्स 18, और स्पोर्ट्स 1 चैनलों पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
पाकिस्तान की टीम को अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है:
1. फखर जमान
2. बाबर आज़म
3. सऊद शकील
4. मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर)
5. सलमान आगा
6. तायब ताहिर
7. खुशदिल शाह
8. शाहीन अफरीदी
9. नसीम शाह
10. हैरिस रऊफ
11. अबरार अहमद
खास खिलाड़ी: हैरिस रऊफ, जो हाल ही में चोट से उबरे हैं, पूरी तरह फिट हैं और मुकाबले में खेलेंगे। कप्तान रिजवान ने खुद इसकी पुष्टि की है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर की कप्तानी में उतर रही है। हालांकि, टीम को झटका लगा है क्योंकि लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है:
1. वेल यंग
2. डेविन कॉनवे
3. केन विलियमसन
4. डेरिल मिचेल
5. टॉम लैथम (विकेटकीपर)
6. ग्लेन फिलिप्स
7. माइकल ब्रेसवेल
8. मिचेल सैंटनर (कप्तान)
9. मैट हेनरी
10. ईश सोढ़ी
11. विल यंग
खास खिलाड़ी: केन विलियमसन शानदार फॉर्म में हैं और मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड एक नई शुरुआत करना चाहेगी।
पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन
पाकिस्तान को ट्राई सीरीज़ में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा था। कराची के मैदान पर उनका रिकॉर्ड भी हाल के दिनों में खास नहीं रहा है। लेकिन, अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का दबाव और जोश उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
न्यूजीलैंड की स्थिति
न्यूजीलैंड ने हाल ही में कराची में ट्राई सीरीज़ जीतकर अपना दमखम दिखाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में वाइट बॉल क्रिकेट में उनकी परफॉर्मेंस 2019 वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए बड़ा मौका है।
कौन मारेगा बाज़ी?
पाकिस्तान अपने पुराने जख्मों का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू दर्शकों का समर्थन पाकिस्तान को कितना फायदा पहुंचाता है और क्या न्यूजीलैंड अपनी हालिया फॉर्म को बरकरार रख पाएगा।