स्पाइसजेट ने सीएमडी अजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताया

स्पाइसजेट ने सीएमडी अजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताया
spicejet

 एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अध्यक्ष एवं सह प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताया है. कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा.

सस्ती विमान सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह के खिलाफ गुरुग्राम के एक थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. सिंह के खिलाफ एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें कंपनी के शेयर अलॉट करने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है. इसी पर कंपनी ने सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत को फर्जी करार देते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है.

कारोबारी अमित अरोड़ा ने शिकायत में कहा था कि सीएमडी अजय सिंह ने उन्हें 10 लाख शेयरों की एक नकली डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दी थी. अजय सिंह ने उन्हें प्रमोटरों से एयरलाइन लेने के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के बदले 10 दस लाख शेयरों के ट्रांसफर का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है