Samajwadi Party Candidate List: सपा ने डुमरियागंज से इस नेता को दिया टिकट, बढ़ सकती है जगदंबिका पाल की मुश्किल
Samajawadi Party News:
Domariyangaj Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Chunav 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बड़ा दांव चल दिया है. पार्टी ने भीष्म शंकर कुशल तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. सपा के इस कदम से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद और 2024 के चुनाव में प्रत्याशी जगदंबिका पाल की मुश्किल बढ़ सकती है.
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर जगदंबिका पाल चौथी पर बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. एक बार कांग्रेस और 2 बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वह चुनाव जीत चुके हैं. यह जगदंबिका पाल का चौथा चुनाव है.
2019 और 2014 में इन नेताओं से हुआ था पाल का मुकाबला
2019 के लोकसभा चुनाव में पाल ने बसपा के आफताब आलम को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. इसके अलावा कांग्रेस के चंद्रेश उपाध्याय को इस चुनाव में 60 हजार 549 वोट मिले थे. वहीं 2014 के चुनाव में भी पाल ने बसपा के मुहम्मद मुकीम को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया था. वहीं सपा के माता प्रसाद पांडे तीसरे नंबर पर थे.
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 28 मार्च को चलेगी ऑनलाइन क्लास, 800 बसें लगेंगी सरकारी कार्यक्रम मेंसाल 2019 के चुनाव में जहां सपा और बसपा का अलायंस था वहीं साल 2014 के चुनाव में सपा, बसपा कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़े थे. हालांकि साल 2024 के चुनाव में बसपा अलग चुनाव लड़ रही है और सपा कांग्रेस, इंडिया अलायंस के परचम तले साथ चुनाव लड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?इन सीटों पर भी सपा ने उतारे प्रत्याशी
डुमरियागंज के अलावा सपा ने फूलुपर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशावाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को प्रत्याशी बनाया है.
Samajwadi Party Candidate List: सपा ने डुमरियागंज से इस नेता को दिया टिकट, बढ़ सकती है जगदंबिका पाल की मुश्किल
Samajawadi Party News:
Domariyangaj Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Chunav 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बड़ा दांव चल दिया है. पार्टी ने भीष्म शंकर कुशल तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. सपा के इस कदम से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद और 2024 के चुनाव में प्रत्याशी जगदंबिका पाल की मुश्किल बढ़ सकती है.
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर जगदंबिका पाल चौथी पर बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. एक बार कांग्रेस और 2 बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वह चुनाव जीत चुके हैं. यह जगदंबिका पाल का चौथा चुनाव है.
2019 और 2014 में इन नेताओं से हुआ था पाल का मुकाबला
2019 के लोकसभा चुनाव में पाल ने बसपा के आफताब आलम को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. इसके अलावा कांग्रेस के चंद्रेश उपाध्याय को इस चुनाव में 60 हजार 549 वोट मिले थे. वहीं 2014 के चुनाव में भी पाल ने बसपा के मुहम्मद मुकीम को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया था. वहीं सपा के माता प्रसाद पांडे तीसरे नंबर पर थे.
साल 2019 के चुनाव में जहां सपा और बसपा का अलायंस था वहीं साल 2014 के चुनाव में सपा, बसपा कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़े थे. हालांकि साल 2024 के चुनाव में बसपा अलग चुनाव लड़ रही है और सपा कांग्रेस, इंडिया अलायंस के परचम तले साथ चुनाव लड़ रहे हैं.
इन सीटों पर भी सपा ने उतारे प्रत्याशी
डुमरियागंज के अलावा सपा ने फूलुपर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशावाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को प्रत्याशी बनाया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है