आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?

आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?
आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?

शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. यही वजह है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शक पलक-पावड़े बिछाए रहते हैं. सलमान, शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे. वहीं, शाहरुख भी सलमान की टाइगर 3 में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे. इन दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद करते हैं. अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि ये दोनों कलाकार फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख और सलमान ने आदित्य की एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. खबरों की मानें तो इस फिल्म का लेखन आदित्य ही करेंगे. एक सूत्र ने बताया, आदित्य टाइगर और पठान के हीरो के साथ मिलकर दो हीरो वाली एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं. करण अर्जुन (1995) की रिलीज के बाद से सलमान-शाहरुख की यह पहली मुकम्मल फिल्म होगी. आदित्य कुछ समय से इस आइडिया पर काम कर रहे हैं.

सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम कर रहे हैं. खबरों की मानें तो 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. कहा जा रहा है कि इस अवधि के लिए दोनों कलाकारों ने अपने डेट्स को खाली रखा है. फिल्म के निर्देशक का नाम अभी तय नहीं किया गया है. यह भारतीय सिनेमा की एक बड़े बजट की फिल्म होगी.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

हाल में शाहरुख ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे किए. इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में कहा था, सलमान के साथ काम करने का कोई वर्किंग एक्सपीरियंस नहीं है, बल्कि यह प्यार का अनुभव है, सुखद अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाई जैसा अनुभव है. इसलिए, जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह आश्चर्यजनक होता है. हमने वास्तव में एक फिल्म (करण अर्जुन) के अलावा एक साथ कोई पूरी फिल्म नहीं की है.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म जीरो में अभिनय करते हुए देखा गया था. शाहरुख की फिल्म पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. वह पहली बार राजकुमार हीरानी की डंकी में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल रिलीज हो रही है. सलमान मास्टर की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं. कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री 2 भी उनके खाते से जुड़ी हुई है. वह बजरंगी भाईजान 2 में भी दिखेंगे.

आदित्य दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं. उन्होंने 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इस रोमांटिक फिल्म में शाहरुख और काजोल नजर आए थे. उन्होंने मोहब्बतें, धूम और वीर-जारा जैसी फिल्में भी बनाईं.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है