UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: MO के 3620 पदों पर भर्ती, uppsc.up.nic.in पर करें आवेदन

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021 में आई है बंपर भर्ती

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: MO के 3620 पदों पर भर्ती, uppsc.up.nic.in पर करें आवेदन
Uppsc Vacancy 2019

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: अगर आप यूपी में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल अफसर के 3,620 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जून निर्धारित है. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून 2021 है.

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: योग्यता-
जिन लोगों ने एमबीबीएस के साथ 3 साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या फिर मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री हासिल किया हुआ है वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा एमबीबीएस के बाद 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, ये कोर्स भी नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 के अनुसार होना चाहिए. योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज पर नीचे ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: आयुसीमा-
उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2021 को 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी. 

बस्ती में जमीन पर कब्जे और निर्माण का आरोप, पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में जमीन पर कब्जे और निर्माण का आरोप, पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: आवेदन शुल्क-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये और दिव्यांग लोगों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे.

5 अक्टूबर को बस्ती में निकलेगा ‘संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च’ यह भी पढ़ें: 5 अक्टूबर को बस्ती में निकलेगा ‘संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च’

UPPSC Medical Officer Vacancy 2021: कैसे करें आवेदन-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.  आप यूपीपीएससी की ऑफिशयल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. http://uppsc.up.nic.in/View_Enclosure.aspx?ID=538&flag=H&FID=623

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है