शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.74 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.74 पर
dollar vs rupee today news

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 7 पैसे चढ़कर 79.74 पर खुला. घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को बल मिला.

हालांकि कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.72 पर खुला, फिर शुरुआती सौदों में यह कुछ गिरावट के साथ 79.74 पर आया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 7 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

पिछले सत्र में, बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था.

शुरुआती सौदों में रुपया 79.71 से 79.74 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.30 पर आ गया.

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत चढ़कर 100.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,839.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है