रुपया 19 पैसे टूटा

रुपया 19 पैसे टूटा
dollar vs rupee today news

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही मजबूती के साथ ही शेयर बाजार पर बने दबाव के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 19 पैसे फिसलकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर पर 79.45 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
पिछले दिवस यह 79.26 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज चार पैसे की गिरावट लेकर 79.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 79.50 रुपये प्रति डॉलर के रिकार्ड निचले स्तर तक टूटा और इस दौरान यह 79.24 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा भी। अंत में यह पिछले दिवस की तुलनना में 19 पैसे फिसलकर रिकार्ड निचले स्तर पर 79.45 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है