थाई हाई स्लिट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सामने आया रश्मि देसाई का किलर लुक

थाई हाई स्लिट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सामने आया रश्मि देसाई का किलर लुक
थाई हाई स्लिट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सामने आया रश्मि देसाई का किलर लुक

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है. रश्मि देसाई ने थाई हाई स्लिट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फैंस का दिल जीत रही हैं. रश्मि देसाई ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए बालों को खुला छोड़ा हुआ है साथ ही आंखों में काजल के साथ आई लाइनर का भी इस्तेमाल किया है. इसमें उनका दिलकश अंदाज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

रश्मि देसाई की इन तस्वीरों पर 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है. फोटोज को देखकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शॉकिंग रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ओह माय गॉड. इसके साथ ही उन्होंने फायर वाला स्टीकर भी शेयर किया है. इसके अलावा उनकी फोटोज पर करणजीत कौर, करणवीर वोहरा और नेहा अद्विक महाजन ने शानदार रिएक्शन्स दिए हैं. सभी को उनका नया लुक काफी आकर्षक लगा है.

रश्मि देसाई पर उनका ये नया लुक काफी जंच रहा है. फोटोज में उनकी अदाएं तो मदहोश कर देने वाली है. एक्ट्रेस इन दिनों किसी टीवी सीरियल्स में भी नहीं दिख रही हैं. उन्होंने फैंस को उन्हें टीवी पर देखने के लिए बेकरार कर दिया है.

रश्मि देसाई ने तुलसी, बलमा बड़ा नादान, हम बलब्रह्मा चारी तू कन्या कुमारी, गजब भाई राम, कब हो गया गौना हम्मार और नदिया के तीर जैसी कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है