पेट्रोल-डीजल के दाम 51 वें दिन भी स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम 51 वें दिन भी स्थिर
Petrol

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढाव के बीच देश में सोमवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जिससे लगातार 51 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे. तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है.

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं. केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी. इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमश: 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.50 प्रतिशत गिरकर 106.49 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.72 प्रतिशत गिरकर 104.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा. पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है