पेट्रोल-डीजल के दाम 46 वें दिन भी स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम 46 वें दिन भी स्थिर
Petrol

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढाव के बीच देश में बुधवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जिससे लगातार 45 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे.

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है.

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी. इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमश: 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.02 प्रतिशत बढ़कर 103.82 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 99.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है