एक बार फिर आर्या बनकर दर्शकों के बीच दस्तक देंगी सुष्मिता सेन, राम माधवानी ने किया कन्फर्म

एक बार फिर आर्या बनकर दर्शकों के बीच दस्तक देंगी सुष्मिता सेन, राम माधवानी ने किया कन्फर्म
एक बार फिर आर्या बनकर दर्शकों के बीच दस्तक देंगी सुष्मिता सेन, राम माधवानी ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या से अपना डिजिटल डेब्यू किया था. पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए. दोनों ही सीजंस को दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला. सुष्मिता सेन के फैंस उन्हें एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए बेताब हैं. फिल्ममेकर आर माधवानी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो आर्या 3 के साथ एक बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगे.

डच ड्रामा सीरीज पेनोजा पर आधारित क्राइम थ्रिलर आर्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक माफिया गिरोह में शामिल हो जाती है और अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए एक डॉन में बदल जाती है. शो की लीड एक्ट्रेस सुषमिता सेन ने कहा, आर्या सरीन के लिए यह एक नई सुबह है और वह निडर है. सीजन 3 में वह जगह-जगह जा रही है और पास्ट में आईं हर बाधाओं से मुक्त होकर अपनी कहानी शुरू कर रही है.

सुष्मिता ने आगे साझा किया कि अपनी भूमिका को फिर से निभाना और राम माधवानी के साथ काम करना कैसा है, आर्या की भूमिका को फिर से करना पुरानी जींस कैरी करके नई यात्रा पर निकलने जैसा है. राम माधवानी के साथ एक बार फिर काम करना अच्छा है और दर्शकों ने आर्या पर जो प्यार और सराहना बरसाई है उसे लौटाने का और इंतजार नहीं कर सकती हूं. आर्या सीजन 3 जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगा. इसमें चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया और विकास कुमार भी शामिल हैं. ये सीरीज राम माधवानी फिल्म्स के बैनर तले बने जा रही है. वैसे आप आर्या 3 के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है