दर्दनाक हादसा: और्रैया में 24 मजदूरों की मौत
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा करने और दुर्घटना के कारणों की तुरंत रिपोर्ट दें.
अभिषेक सिंह, डीएम औरैया ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ. 23 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15-20 लोगों को चोटें आई हैं. उनमें से अधिकांश बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं.
यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्मअर्चना श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) औरैया ने कहा कि 24 लोगों को मृत लाया गया, 22 को भर्ती कराया गया और 15 जो गंभीर रूप से घायल थे उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया है. वे राजस्थान से बिहार और झारखंड जा रहे थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कहा कि ‘जनपद औरैया में सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद है, मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने,घायलों का समुचित उपचार कराने व दुर्घटना की त्वरित जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं.’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ. सब कुछ जानकर… सब कुछ देखकर भी… मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं. ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.’
बसपा मुखिया और पूर्व सीएम मायावती कल सीएम (योगी आदित्यनाथ) ने कहा कि जो मजदूर यूपी में आते हैं या राज्य से गुजरेंगे, अधिकारी उनके भोजन, आने जाने और आश्रय की व्यवस्था करेंगे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों द्वारा सीएम के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण औरैया में एक बड़ा हादसा हुआ. मैं मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हूं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया. इस दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उतर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं.मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
गौरतलब है कि मार्च के अंत से कोरोनावायरस रोग के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण बंद होने के बाद बड़े शहरों से दसियों हजार लोग घर जा रहे हैं. इससे पहले 8 मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 श्रमिकों की मौत हो गई थी. वहीं 9 मई को, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी जब वे जिस ट्रक में यात्रा कर रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में बढ़े कोरोना केस, संख्या बढ़कर हुई 4
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है