पश्चिम के प्रभाव से नहीं बन रहीं मसाला फैमिली एंटरटेनर फिल्में: वरुण धवन

पश्चिम के प्रभाव से नहीं बन रहीं मसाला फैमिली एंटरटेनर फिल्में: वरुण धवन
पश्चिम के प्रभाव से नहीं बन रहीं मसाला फैमिली एंटरटेनर फिल्में: वरुण धवन

बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में बायोपिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों का बोलबाला है. इसके अलावा महिला प्रधान फिल्में और सच्ची घटनाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्मों का भी ट्रेंड है. ऐसे में बॉलीवुड की पुरानी मसाला फिल्में धीमे-धीमे गायब हो रही हैं. मसाला फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब इसकी वजह के बारे में बात की है. वरुण इन दिनों जुग जुग जियो के लिए चर्चा में हैं.

वरुण धवन का कहना है कि पश्चिम के प्रभाव की वजह से बॉलीवुड में बड़े स्तर की फैमिली एंटरटेनर बनना बंद हो गई हैं. किसी को नहीं पता कि किस तरह की फिल्म चलेंगी. वरुण के अनुसार बड़े-बड़े प्रोड्यूसर से लेकर ट्रेड एक्सपर्ट तक, किसी को नहीं पता कि दर्शकों को अब क्या चाहिए. फिर भी हर शुक्रवार को हम बात करते हैं कि ये का कर सकता है, वो काम कर सकता है.

वरुण ने कहा, खासकर कोरोना महामारी के बाद कोई नहीं जानता कि अब किस तरह कि फिल्में चलेंगी. वहीं, अपनी व्यक्तिगत पसंद के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा कि उन्हें फैमिली एंटरटेनर पसंद हैं. बता दें कि वरुण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, मैं तेरा हीरो और जुड़वा जैसी दमदार एंटरटेनर फिल्मों में दिखाई दिए थे. उन्होंने बदलापुर और अक्टूबर जैसी फिल्में भी चुनीं.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

लो बजट फिल्में चुनने को लेकर वरुण ने कहा कि ऐसी फिल्मों ने उन्हें अभिनेता के रूप में निखारा है. उन्होंने कहा, ये भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण होती हैं और कुछ नया करने का मौका देती हैं. ऐसी फिल्मों में हम ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं. बजट कम होने की वजह से ऐसी फिल्मों में रिस्क कम होता है. वहीं बड़े बजट की फिल्मों में प्रयोग करने का स्पेस नहीं होता क्योंकि यहां हम रिस्क नहीं ले सकते.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में फिल्म भेडिय़ा में दिखाई देंगे. इसमें उनके साथ कृति सैनन भी नजर आएंगी. इसी साल उनकी फिल्म बवाल का ऐलान हुआ है. इसमें वह जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. वरुण अपने करियर की पहली बायोपिक इक्कीस में नजर आएंगे, जो युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. यह पहला मौका होगा, जब वरुण भारतीय सेना की वर्दी में दिखेंगे.

खबरों की मानें तो दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए वरुण और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ आने वाले हैं. दोनों की जोड़ी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आ चुकी है. इनका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है