आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, टीसीएस 4.54 प्रतिशत टूटा

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, टीसीएस 4.54 प्रतिशत टूटा
share market

 एशियाई बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट हुई.ऐसे में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 330.14 अंक गिरकर 54,151.70 पर आ गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 102.75 अंक फिसलकर 16,117.85 पर था.

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहने के बाद टीसीएस 4.54 फीसदी लुढ़क गया.

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 5.2 प्रतिशत बढ़कर 9,478 करोड़ रुपये हो गया.इस बीच, एनटीपीसी, एमएंडएम, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

 

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट थी, जबकि तोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है