उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा, नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार- 9 की मौत

Road Accidents

उत्तराखंड के रामनगर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां उफनाई ढेला नदी में कार गिरने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई है. मरने वाले सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं. पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है. पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं.

प्रथम जानकारी के अनुसार रामनगर कोटद्वार रोड के बीच स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले 11 लोग आर्टिगा गाड़ी में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए निकले थे.

इसी बीच आज सुबह तकरीबन 5 बजे उनकी कार रामनगर की ढेला नदी के नजदीक पहुंची. भारी बारिश के चलते नदी उफन रही थी और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था. इसके बावजूद ड्राइवर ने सावधानी नहीं बरती और गाड़ी को तेज रफ्तार में पुल से पार कराने लगा, लेकिन तेज धार के चलते पर्यटकों से भरी कार नदी में गिर गई.

कुमाउं रेंज के डीआईजी आनंद भारन ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 9 पर्यटकों की मौत हो गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/major-accident-in-ramnagar--uttarakhand--car-of-tourists-from-punjab-caught-in-the-strong-current-of-river---9-killed/article-10451
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है