कैटरीना की फोन भूत की रिलीज डेट बदली, अब 4 नवंबर को आएगी फिल्म

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी काफी समय फोन भूत को लेकर चर्चा में हैं. अब एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. अब यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट घोषित की है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है.

प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने पोस्ट में लिखा, फिल्म फोन भूत अब 4 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के शेयर किए गए पोस्टर में सभी लीड कलाकारों की मौजूदगी देखने को मिली है. इसमें ईशान और सिद्धांत को नर-कंकालों के साथ पोज देते हुए देखा गया है. पोस्टर देखने से लगता है कि फिल्म में हॉरर का जबरदस्त जायका होगा.

दिसंबर, 2020 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसकी कहानी लिखी है. कोरोना महामारी के कारण अन्य फिल्मों की तर इस फिल्म के प्रोजेक्ट में भी देरी हुई है. फिल्म को लेकर ईशान ने कहा था, फिल्म बहुत दिलचस्प है. इसकी कहानी में लगातार मोड़ आते रहेंगे. फिल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको गुदगुदाएगी.

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. कोरोना महामारी के बाद भूल भुलैया 2 पहली हिंदी फिल्म थी, जो इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही. 2018 में राजकुमार राव की स्त्री भी सुपरहिट साबित हुई थी. अब फोन भूत के मेकर्स के समक्ष यह चुनौती होगी कि वे दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का डोज दे सकें.

फोन भूत का क्लैश बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से होने वाला है. 4 नवंबर को ही अर्जुन कपूर की कुत्ते और कार्तिक आर्यन की शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इन तीनों फिल्मों में भिड़ंत देखने को मिलेगी.

कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी. वह जोया अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा को लेकर भी चर्चा में हैं. सिद्धांत निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे. वह युधरा और फिल्म खो गए हम कहां में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. ईशान फिल्म पिप्पा को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/katrina-s-phone-bhoot-release-date-changed--now-the-film-will-come-on-november-4/article-10679
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है