कार्तिक की शहजादा की रिलीज डेट टली, अगले साल 10 फरवरी को दस्तक देगी फिल्म
साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसकी हिंदी रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसकी हिंदी रीमेक का नाम शहजादा रखा गया है. फिल्म इस साल 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली थी. अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है. यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच आएगी.
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, फिल्म शहजादा जो 4 नवंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी, अब यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी. इसमें कार्तिक और कृति सैनन अभिनय करते दिखेंगे. इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है. वैलेंटाइन वीकेंड में फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है.
खबरों की मानें तो फिल्म में अभिनेता परेश रावल कार्तिक के पिता की भूमिका निभाएंगे. ऑरिजनल फिल्म में जयराम ने त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में यह रोल निभाया था. मनीषा कोइराला कार्तिक की मां की भूमिका में दिखेंगी. ऑरिजनल फिल्म में तब्बू ने इस किरदार को निभाया था. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने किया है. अला वैकुंठपुरमलो में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखे थे.
यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभावत्रिविक्रम के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने रिलीज होकर बड़ा धमाका किया था. फिल्म की कहानी अल्लू के किरदार बंटू के इर्दगिर्द घूमती है, जो लगातार अपने पिता द्वारा तिरस्कृत होते हुए बड़ा होता है और अपने असली माता-पिता की खोज में लगा रहता है. अंत में बंटू को पता चल जाता है कि उसके असली पिता एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, जो वैकुंठपुरमलो नाम के एक आलीशान घर में रह रहे होते हैं.
कृति और कार्तिक इससे पहले लुका छिपी में साथ काम कर चुके हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हिट साबित हुई थी. ऐसे में इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म में देरी होगी. एक सूत्र ने बताया कि फरवरी तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाएगी. फिल्म की रिलीज डेट 10 फरवरी को निर्धारित की गई है. यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ आलिया रोमांस करती हुई दिखेंगी.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है