जुलाई अंत तक अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम लागू करने के बैंकों का निर्देश

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की और बैंकों को इस महीने के अंत तक अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम लागू करने के निर्देश दिये.

श्रीमती सीतारमण ने बैंकों के प्रमुखों के साथ पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जाने की भी समीक्षा की तथा सभी लंबित आवेदनों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कहा. उन्होंने भारतीय बैंक संघ और बैंकों को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को प्रौद्योगिकी तौर पर उन्नत बनाने की दिशा में काम करने की भी अपील की.

वित्त मंत्री ने वित्तीय समावेशन में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की महत्ती भूमिका की सराहना की और इन बैकों के प्रायोजक बैंकों से निर्धारित समय में क्षेत्रीय बैंकों के उन्नयन के लिए कार्यक्रम बनाने की अपील भी की.

उन्होंने क्षेत्रीय बैंकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने का भी सुझाव दिया ताकि वे एक दूसरे के बीच अपने अनुभव और कार्यप्रणाली को साझा कर सके.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/instruction-of-banks-to-implement-account-aggregator-system-by-the-end-of-july/article-10445
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है