Vande Bharat के सामने आ गई गाय, फिर जो हुआ उसने रोक दी सबकी सांस, वीडियो वायरल

Vande Bharat News

vande bharat news

Vande Bharat News In Hindi: वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय उसके सामने आ जाती है. इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आईं हैं जिसमें जानवरों की टक्कर वंदे भारत से हो गई. हाल की घटना मुंबई की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अचानक गाय आ जाती है.

लोको पायलट ने दिमाग से बड़ी दु्र्घटना को टाल दिया. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच जाती है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के नीचे गाय फंसी हुई है.

Viral Video में हो रहा ये दावा
रेलवे की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया जाता तो गाय को बचाना बहुत मुश्किल था. हालांकि जबतक ब्रेक का असर ट्रेन पर होता तब तक गाय का आधा हिस्सा वंदे भारत के अगले हिस्से चुका था. बाद में ड्राइवर ने ट्रेन को पीछे किया और फिर गाय निकल पाई.

घटना के तुरंत बाद गाय खड़ी हुई और फिर पटरियों से आगे चली गई. वायरल वीडियो देखकर लोग ड्राइवर के सूझबूझ की प्रशंसा कर रहे हैं.

पहले भी हो चुका है एक्सीडेंट
इससे पहले भी कई बार वंदे भारत दुर्घटनाओं का शिकार हो चुकी है. कई बार तो यह तक देखा गया है कि एक्सीडेंट इतना जोर होता है कि आगे का हिस्सा ही टूट जाता है. कई मौकों पर विपक्ष ने रेलवे और भारत सरकार की आलोचना भी की है. हालांकि रेलवे ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पटरियों के आस पास बाड़े बंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कई जगहों पर यह काम पूरा भी हो गया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई बार आश्वासन दिया है कि पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंत्रालय द्वारा जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 May 2024 By Vagarth Sankrityaayan

https://bhartiyabasti.com/india-news/vande-bharat-news-cow-came-in-front-of-vande-bharat-express/article-13944
On

About The Author

Vagarth Sankrityaayan Picture

वागार्थ सांकृत्यायन
संपादक, भारतीय बस्ती

वागार्थ सांकृत्यायन एक प्रतिबद्ध और जमीनी सरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती के संपादक के रूप में वे खबरों को सिर्फ़ घटनाओं की सूचना तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उनके सामाजिक और मानवीय पक्ष को भी उजागर करते हैं।

उन्होंने भारतीय बस्ती को एक मिशन के रूप में विकसित किया है—जिसका उद्देश्य है गांव, कस्बे और छोटे शहरों की अनसुनी आवाज़ों को मुख्यधारा की मीडिया तक पहुंचाना। उत्तर प्रदेश की राजनीति, समाज और संस्कृति पर उनकी विशेष पकड़ है, जो खबरों को गहराई और विश्वसनीयता प्रदान करती है