अब तक 1595 ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें चलाई, दिया भोजन और पानी

अब तक 1595 ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें चलाई, दिया भोजन और पानी
Indian Railway

विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की स्‍पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, भारतीय रेलवे ने “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाने का फैसला किया.

19 मई 2020 तक (1600 बजे तक), देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 1595 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनों को चलाया गया है. अब तक 21 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं.

इन 1595 ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, बिहार, संघ शासित चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, संघ शासित पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया गया.

साथ ही, इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ने विभिन्न राज्यों जैसे उत्‍तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में अपनी यात्रा समाप्त की.

ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों की अच्‍छी तरह से स्‍क्रीनिंग की जाती है. यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है