होली पर रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

होली पर रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
होली पर रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

रेलवे: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है. देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और वेटिंग लिस्ट कम हो. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से मुंबई, गुजरात और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने की कोशिश की गई है.

त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं या कामकाजी शहरों की ओर सफर करते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.

प्रयागराज से मुंबई के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

प्रयागराज के सूबेदारगंज से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन मार्च महीने में कोटा के रास्ते चलेगी.

सीएम ग्रीन रोड्स योजना से काशी की सड़कों पर परिवर्तन, करोड़ों की योजना पर तेज़ी से हो रहा काम यह भी पढ़ें: सीएम ग्रीन रोड्स योजना से काशी की सड़कों पर परिवर्तन, करोड़ों की योजना पर तेज़ी से हो रहा काम

ट्रेन नंबर:- 04125 हर सोमवार सुबह 5:20 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और शाम 5:40 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

वापसी में ट्रेन नंबर:- 04126 मंगलवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा से चलेगी, देर रात 1:20 बजे कोटा पहुंचेगी और बुधवार शाम 5:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन फतेहपुर, इटावा, टूंडला, आगरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी और बोरीवली समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.

आगरा से अहमदाबाद के लिए 5 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगरा कैंट से असारवा के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. ट्रेन नंबर:- 01919 मार्च में कुल 21 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन बुधवार से रविवार तक शाम 6:10 बजे आगरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर:- 01920 असारवा से दोपहर 2:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

इस ट्रेन में 23 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चंदेरिया, हिम्मतनगर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी.

लालकुआं से राजकोट तक भी होली स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने लालकुआं से राजकोट के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है. यह ट्रेन जोधपुर मार्ग से होकर चलेगी और मार्च में 5 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर:- 05045 हर रविवार लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05046 सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी और बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंच जाएगी.

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं.

यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बातें

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं. यूपी की ओर से इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस और आगरा कैंट-असारवा के बीच चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

उन्होंने जानकारी दी कि इन ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं और यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट ले सकते हैं. दूसरी दिशा से बुकिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. उनका कहना है कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी यात्री को परेशानी न हो और वेटिंग लिस्ट कम से कम रहे.

वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है. तय मार्ग पर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का मकसद वेटिंग लिस्ट कम करना और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा देना है. दूसरी दिशा से बुकिंग भी जल्द शुरू की जाएगी.

अगर आप होली पर घर जाने या वापस लौटने की योजना बना रहे हैं, तो ये स्पेशल ट्रेनें आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं. समय रहते टिकट बुक कर यात्रा को आसान बनाया जा सकता है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।