सेवा सप्ताह : बस्ती बीजेपी ने कान्हा गौशाला में की गो सेवा

सेवा सप्ताह : बस्ती बीजेपी ने कान्हा गौशाला में की गो सेवा
Pm Modi Sewa Saptah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के जन्म दिन के मद्देजनर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन बस्ती नगर पालिका परिक्षेत्र में स्थित कान्हा गौशाला में सेवा सप्ताह मनाया गया.

इस दौरान सेवा सप्ताह के जिला संयोजक अमित शुक्ल, सह सयोजक अभिनव उपाध्याय , बस्ती विधान सभा के प्रभारी सरोज मिश्र ,जिलाध्यक्ष पवन कसौधन , नगर पालिका परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र , अजय सिंह गौतम , नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी जी एवम नगर मण्डल के संयोजक राजन ठाकुर के संयोजन में गायों को चन्दन लगाकर माला पहनाते हुए चारा खिलाया गया.

जिला सह संयोजक अभिनव उपाध्याय ने कहा गौसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है केंद्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है उस समय से पूरे सम्पूर्ण भारत में गौसेवा एवम गौशालाओ का संचालन बृहद स्तर पर प्रारम्भ हुआ है.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) सरकार ने कान्हा गौशाला के नाम से हर जिलों में गौसेवा के लिए केंद्र खोला है जिसमें सड़कों पर जो छुट्टा पशु घुमते है उनको इस आश्रय केंद्रों में रखकर उनका समुचित इलाज एवम खाने की उचित व्यस्था की जाती है.

इस अवसर पर अखण्ड प्रताप सिंह , अजय तिवारी , टीटू उपाध्याय , सतीश सोनकर , शरद रावत , अनिल पांडेय इत्यादि लोग शामिल रहे.

इससे पहले सेवा सप्ताह (Sewa saptah) कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मुंडेरवा मण्डल में मण्डल संयोजक कुलदीप शर्मा द्वारा मुंडेरवा बाजार में कैरी बैग ( कपड़े का झोला )वितरित किया था.

इसी क्रम में कम्पनी बाग सब्जी मंडी में अभिनव उपाध्याय के संयोजन में झोला वितरण कराया गया था. अभिनव उपाध्याय ने कहा कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है