अब तक नहीं बना अमहट का अप्रोच, नाव से स्कूल आ रहे बच्चे
News of Basti बस्ती . अमहट पुल (amhat pul basti) के एप्रोच का निर्माण यदि 15 सितम्बर तक पूरा कर आवागमन सुनिश्चित न कराया गया तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)के पूर्व महासचिव सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ के नेतृत्व में 16 सितम्बर को सर्वदलीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा.
शुक्रवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुये सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ , कामरेड के. के. तिवारी, दिवान चन्द पटेल ने बताया कि अमहट पुल निर्माण पूरा हो चुका है किन्तु एप्रोच के निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा लगातार विलम्ब किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पुल पर आवागमन शुरू न होने से अनेक गांवों के लोग प्रभावित हैं और स्कूली बच्चे डोंगी नांव पर सवार होकर आते-जाते हैं. चेतावनी दिया कि यदि 15 सितम्बर तक एप्रोच निर्माण पूरा न हुआ तो 16 सितम्बर को सर्वदलीय चेतावनी धरना दिया जायेगा.
यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभावबीते विधानसभा चुनाव में Basti से हुआ थआ वादा
ज्ञात रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अति महत्वपूर्ण अमहट का पुल ध्वस्त हो गया था. लम्बे संघर्ष के बाद पुल निर्माण स्वीकृत हुआ और कहा गया कि मार्च 2019 तक पुल बनकर तैयार हो जायेगा.
तत्कालीन जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया था कि जून 2019 तक पुल पर आवागमन शुरू करा दिया जायेगा. सितम्बर माह शुरू हो चुका है किन्तु पुल का एप्रोच कब पूरा होगा पता नही है. (News of Basti)
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है