मुंबई में बड़ा कांड, सलमान खान के करीबी पूर्व विधायक Baba Siddique की गोली मारकर हत्या
Baba Siddique News: एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार शाम को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के बाबा सिद्दीकी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोलीबारी हुई. मुंबई पुलिस के अनुसार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस घटना पर कहा कि, "अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्हें गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है. तीन राउंड फायरिंग की जा रही है और लोगों को गोली मारी जा रही है. क्या यही कानून व्यवस्था है?. अपराधियों को कोई डर नहीं है. महायुति और भाजपा की नीतियों ने राजनीति को बदनाम कर दिया है."
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया, "एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दुखद हत्या के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।"

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है