कई गावों में नहीं हो रहा है MGNERGA का कार्य, DM Basti ने किया तलब
संवाददाता- बस्ती(Basti news). मनरेगा (MGNREGA) के अन्तर्गत जिले के आधे गांव में कार्य नही हो रहा है. पीडब्लूडी विभाग (PWD UP)कच्चे कार्यो के लिए मनरेगा को प्रस्ताव नही भेज रहे है. इस स्थिति पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (DM Basti) ने असंतोष व्यक्त किया है.
उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक दिन ग्राम पंचायत में मनरेगा से होने वाले कार्यो की सूचना मंगाये. कार्य करने वाले मजदूर का विवरण भी उन्होने तलब किया है.
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि प्रतिदिन एक लाख मानव दिवस सृजित होना चाहिए परन्तु 15 हजार मानव दिवस ही सृजित हो पा रहे है.
यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कारBasti DM ने कहा-
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा ग्राम में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा परिसम्पत्ति तैयार करने की महत्वपूर्ण योजना है परन्तु जिले में इस क्षेत्र में कार्य नही हो रहा है. विगत दिवस वृक्षारोपण का वृहद कार्य हुआ है, जिसमें जिले के सभी गॉव में काम हुआ है. इसी प्रकार पूरे वर्ष कार्य होते रहना चाहिए, जिससे वहॉ के लोगों को रोजगार मिल सके.
उन्होंने पीडब्लूडी के दोनों खण्ड को निर्देश दिया कि मिट्टी का कार्य अनिवार्य रूप से मनरेगा से कराये तथा स्थानीय जॉब कार्ड धारक मजदूरों से काम कराये. जिले में पीडब्लूडी (Pwd Basti)102 सड़को का कार्य करा रहा है. इसमें सभी पर मिट्टी का कार्य मनरेगा से कार्य कराया जायेंगा. बाहरी मजदूरों का काम नही लगाया जायेगा.
समीक्षा के निर्देश
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) की समीक्षा कर निर्देश दिया कि 32 मरम्मत वाली सड़को की सूची उपलब्ध करा दें ताकि कार्य का सत्यापन कराया जा सके. इस वर्ष इस योजना में कोई सडक स्वीकृत नही है.
जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा में पाया कि वर्ष 2018-19 में 236 के सापेक्ष मात्र 24 भवन पूर्ण हुए है. 62 भवन अभी अनारम्भ है. उन्होने अनारम्भ भवनों की कारण सहित सूची तलब किया है.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम विकास योजना, शौचालय निर्माण की समीक्षा किया. खातों पर रोक लगने के कारण आगनबाड़ी केन्द्र भवनों पर विद्युत, शौचालय, हैण्ड पम्प आदि स्थापित न होने पर उन्होने असंतोष व्यक्त किया. सड़को पर गड्ढामुक्ति की समीक्षा कर उन्होने कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया है.
2 October को मनाया जाएगा छात्रवृत्ति दिवस
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 02 अक्टूबर (2 October) को छात्रवृत्ति दिवस मनाया जायेगा. विभाग इसकी तैयारी पूरी कर ले. वृद्धावस्था, दिव्यांग तथा विधवा पेंशन के सभी नये लाभार्थी के आवेदन पत्रों के आनलाईन पोर्टल पर दर्ज कर स्वीकृत कराये ताकि उन्हें पेंशन मिल सके. वृद्धावस्था तथा दिव्यांग पेंशन के सभी लाभार्थियों को पेंशन की प्रथम किस्त प्राप्त हो गयी है.
बैठक में सीडीओं अरविन्द पाण्डेय, सीएमओं डॉ0 एके गुप्ता, पीडी आरपी सिंह, रंजीत निराला, आरएन सोनकर, ब्रम्हचारी दूबे तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़े: आजादी के 73 साल बाद तमिलनाडु के इस गांव को मिली बस सेवा
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है