निर्मली कुंड में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था के लिये सौंपा ज्ञापन
बस्ती (Basti) . पुरानी बस्ती (Purani basti news)थानान्तर्गत नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 7 सुर्तीहट्टा (surti hatta) क्षेत्र के नागरिकों ने भाजपा नेता जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा को ज्ञापन देकर निर्मली कुण्ड में लोगों को डूबने से बचाने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने की मांग किया है.
ज्ञापन सौंपते हुये जितेन्द्र ने बताया कि निर्मली कुण्ड पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण अगस्त व सितम्बर दो माह के भीतर 3 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. यदि निर्मली कुण्ड क्षेत्र में जंजीर आदि लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करा दिया जाय तो ऐसी दुःखद घटनाओं से बचाया जा सकता है.
Purani Basti में है निर्मली कुण्ड
सौंपे 4 सूत्रीय ज्ञापन में निर्मली कुण्ड के स्नान क्षेत्र में जंजीर व अन्य सुरक्षा की व्यवस्था कराये जाने, निर्मली कुण्ड पर बैठने वाले अराजक तत्वों को वहां से हटवा कर पुलिस की डियूटी लगाये जाने, प्रकाश व्यवस्था केे लिये किये गये प्रबन्धों को दुरूस्त कराकर खराब हुये राड, बल्ब आदि को बदलवाने, जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चत कराने की मांग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनज्ञापन सौंपते समय हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त मीडिया प्रभारी विकास बरनवाल के साथ ही राजकुमार यादव, राम प्रकाश, राजू चौधरी, गौरीशंकर त्रिपाठी, प्रशान्त गुप्ता, संजय जायसवाल, सत्यनारायण उर्फ बेचूं गुप्ता के साथ ही अनेक क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलियह भी पढ़ें: क्या किसी को याद है Ryan International School का प्रद्युम्न?
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है