अमेरिका-इजरायल हमले के बाद ईरान का पलटवार, 14 अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

जॉर्डन, सऊदी अरब, बहरीन और यूएई स्थित ठिकानों पर हमले का दावा

अमेरिका-इजरायल हमले के बाद ईरान का पलटवार, 14 अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
अमेरिका-इजरायल हमले के बाद ईरान का पलटवार, 14 अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

शनिवार सुबह अमेरिका इजरायल के साझा ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई की मृत्यु हो गई है. इस साझा हमले को ऑपरेशन "एपिक फ्यूरी" कहा गया, इस हमले में ड्रोन और  बंकर बस्टर मिसाइलों का प्रयोग किया गया है. ईरानी सुप्रीम लीडर के आवास  और राष्ट्रपति भवन पर इन मिसाइलों से हमला किया गया था .

शनिवार सुबह हुए इस हमले में पहले तो ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मृत होने की खबर सामने आई थी. लेकिन फिर खामनेई के आवास पर हुए हमले पर ईरान के आधिकारिक सूत्रों ने खामनेई की भी मृत हो जाने की बात कही और खामनेई के बेटे बहु और पोते सभी की मृत्यु इस मिसाइल हमले में हो जाने की पुष्टि की और ईरान में चालीस दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है .

इस हमले के बाद ईरान ने जवाबी हमले में अमेरिका के खाड़ी देशों में बने सैन्य बेसों और इजरायल के मुख्य शहरों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. जॉर्डन, सऊदी अरब, बहरीन, यूएई के 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोनों से हमला किया ईरान का दावा है कि हमले में दर्जनों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

 पाकिस्तान में अमेरिकी कांसुलेट पर भीड़ का हमला, 6 की गई जान यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान में अमेरिकी कांसुलेट पर भीड़ का हमला, 6 की गई जान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघवी ने कहा कि अब अपने मातृभूमि की रक्षा करने और दुश्मनों के हमले का जवाब देने का समय आ गया है. ईरान लगातार इजरायल और खाड़ी के देशों पर हमला कर रहा है. अमेरिका ईरान युद्ध पर भारत ने भी चिंता जताई है और दोनों पक्षों को तनाव को बढ़ाने से बचने की अपील की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायली पीएम ने कहा कि अब ईरान की जनता के पास मौका है वह सत्ता अपने हाथ में ले ले. इस हमले के बाद ईरान में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन हुए, वहीं लॉस एंजेलिस में ईरान निवासियों ने इस कार्यवाही पर जश्न मनाया. विश्व के कई इस्लामिक देशों नें इस घटना को अनैतिक बताया है.

On

About The Author