उत्तर प्रदेश में बढ़े बिजली के दाम, उर्जा मंत्री बोले- यह पहले की सरकारों का दोष

उत्तर प्रदेश में बढ़े बिजली के दाम, उर्जा मंत्री बोले- यह पहले की सरकारों का दोष
Matthew Henry Yetqklnhsui Unsplash

उत्तर प्रदेश में अब बिजली की दरें बढ़ गई हैं. उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोउत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में जहां करीब 12 फीसदी दाम बढ़ेंगे वहीं कॉमर्शियल कनेक्शन में लगभग 10 फीसदी का बढ़ोत्तरी हुई है.

इससे पहले साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए थे.

बिजली के दाम बढ़ाए जाने पर राज्य के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पूर्व की सरकारों को दोषी बताया है. उन्होंने बिजली के दाम बढ़ाए जाने के बाद एक ट्वीट किया जिसमें कहा कि ऐसा पूर्व की सरकारों में हुए भ्रष्टाचार की वजह से करना पड़ा.

श्रीकांत शर्मा ने लिखा- ‘बहन मायावती जी ये सपा-बसपा के पाप रहे कि भ्रष्टाचार बढ़ता गया और बिजली कंपनियां भारी घाटे में चली गईं. सपा-बसपा के कार्यकाल में सिर्फ दरें बढ़ती थीं. भाजपा के कार्यकाल में दरें कम और बिजली आपूर्ति के घंटे ज्यादा बढ़े हैं.’ उन्होंने लिखा कि सरकार ने बढ़ती दरों से गरीब को मुक्त रखा है. पूर्व सरकारों की आर्थिक अनियमितताओं के चलते मजबूरीवश कुछ श्रेणियों की बिजली दरों में आंशिक बढ़ोतरी करनी पड़ी है.’

श्रीकांत ने लिखा- ‘अब जिलों को 24, तहसील को 20 और गांव को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. पूर्व सरकारों में कोई रोस्टर नहीं था. बिजली सिर्फ चहेते जिलों को ही नसीब होती थी.’ उन्होंने लिखा – ‘2016-17 में पीक डिमांड 16,500 मेगावाट थी. जिसे पूर्व सरकार पूरा नहीं कर पा रही थी. अब 21,950 मेगावाट की डिमांड पूरी हो रही है. ग्रिड की क्षमता बढ़ाई जा रही है. 66,320 किलोमीटर की जर्जर लाइन बदलने पर तेजी से काम हो रहा है.’

श्रीकांत ने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाते हुए लिखा- ‘पूर्व सरकारों के भ्रष्टाचार के चलते बिजली दरों में लगभग 11.50% की ही बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही 4.50 फीसदी रेग्युलेटरी चार्ज समाप्त हुआ है. यानी लगभग 7.40% की ही बढ़ोतरी हुई है. वहीं प्रदेश में 40% बिजली आपूर्ति बढ़ी है.’

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं.

Website – https://bhartiyabasti.com
Facebook – https://www.facebook.com/bhartiyabastidainik
Twitter –  https://twitter.com/bhartiyabasti
YouTube –Bhartiya Basti

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है