डॉ. रणधीर कुमार मिश्र को जदयू में मिली नई जिम्मेदारी
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में डॉ. रणधीर कुमार मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा. लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
बधाई देने वालों में वरीय अधिवक्ता श्याम नारायण चौबे, रितेश चौबे, रत्न शंकर चौबे, अजय दुबे, सुशील पाठक और रवि पांडेय सहित कई लोग शामिल रहे. सभी ने डॉ. मिश्र के मनोनयन पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.
बधाई देने वालों ने कहा कि शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने से डॉ. मिश्र को संगठन के लिए काम करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. मिश्र शिक्षा और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के साथ जदयू के संगठन को भी मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
लोगों ने कहा कि डॉ. मिश्र अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ निभाएंगे. साथ ही उनके अनुभव और प्रयासों से प्रकोष्ठ के कामकाज को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है