बिलासपुर में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त, पशुशाला मे बंधे पशु भी तेज बहाव में बहे

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कूह मझवाड़ में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है. बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हो हुई. देर रात लगभग दो बजे जोरदार धमाका हुआ जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है.

यह बादल गांव भगौट, पालगरी व पडग़ेल में फटा. जिससे पडग़ेल नाला भारी उफान के साथ बहता हुआ दिखा. पानी के तेज बहाव में चार पशुशाला बह गई व कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. पशुशाला मे बंधे पशु भी पानीं में बह गए और कुछ दब गए हैं.

सरवन पुत्र ख्यारू व महंत राम पुत्र ख्यारू की दो गोशालाएं पानी के बहाव में बह गई हैं. इन दोनों गोशालाओं के अंदर बंधी दो भैंस व 7 बकरियां भी पानी में बह गई है. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. यह जानकारी पंचायत प्रधान रेखा देवी ने दी है. उन्होंने बताया कि गत रात्रि बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसमें लोगों की जमीन भी तबाह हो गई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के कटौला में 125.6 मिमी, बलद्वाड़ा में 79.0 मिमी, सरकाघाट में 77.3 मिमी बारिश हुई है. बिलासपुर के बरठीं में 84 मिमी और घुमारवीं में 92.4 मिमी बारिश हुई है. हमीरपुर के भराड़ी में 107.0 मिमी, सुजानपुर टीहरा 79.0 मिमी और शिमला के  रोहड़ू में 72 मिमी  बारिश हुई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/cloud-burst-in-bilaspur--many-houses-damaged--animals-tied-in-cattle-shelter-also-got-swept-away-in-strong-current/article-10460
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है