Basti : मोनू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

Basti : मोनू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
1 22

Basti बस्ती . सवर्ण लिबरेशन फ्रंट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में मोनू सिंह और साथियों द्वारा  अश्लील गीत प्रसारित करने के विरोध में SP कार्यालय के समक्ष धरना देकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की.

धरने के दौरान सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों से नोक झाोंक की भी स्थितियां बनी.

अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर दलित मोनू सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस पर धरना समाप्त कर दिया गया.

भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Basti Press Club में होगी बैठक

निर्णय लिया गया कि शनिवार 7 सितम्बर को इस प्रकरण को लेकर Basti प्रेस क्लब में दिन में 11.30 बजे से बैठक कर संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी.

बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें: बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलि

Basti एसपी कार्यालय के समक्ष धरने को सम्बोधित करते हुये दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि दलित मोनू सिंह ने सवर्ण ब्राम्हण महिलाओं के प्रति गाने में शर्मनाक गंभीर टिप्पणियां की हैं. इससे सवर्ण समाज में रोष है.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

मुकदमा दर्ज लेकिन पुलिस नहीं कर रही अरेस्ट

उन्होंने कहा कि उसके विरूद्ध कलवारी थाना समेत अनेक थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है किन्तु पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

मांग किया कि समाज में गाने के माध्यम से घृणा फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और उक्त गाने के प्रसारित करने पर रोक लगाया जाय.

दलित मोनू सिंह और उसके साथियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस.पी. कार्यालय के सामने हुये धरने में मंटू उपाध्याय, के.एल. तिवारी, रूद्रनाथ पाण्डेय, लकी मिश्रा, यशवन्त तिवारी साथ ही अनेक लोग शामिल रहे.

इससे पहले भी संगठन ने दुर्भावना फैलाने के विरोध में उप जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (Basti Dm Mala shrivastava) के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyatnath) और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी.

तब दीनदयाल ने कहा था-

दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि दलित मोनू सिंह ने सवर्ण ब्राम्हण महिलाओं के प्रति गाने में शर्मनाक गंभीर टिप्पणियां की हैं. इससे सवर्ण समाज में स्वाभाविक रोष है.

यब भी पढ़ें: अश्लील गीत गाने वाले मोनू के गिरफ्तारी की मांगः SLF ने सौंपा ज्ञापन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है