पैकोलिया शिवा घाट रोड बनवाने के लिए सपा नेता का प्रदर्शन, प्रशासन से मिला आश्वासन
बस्ती (Basti News). पैकोलिया शिवा घाट मार्ग के जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)नेता एवं आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने गौर विकास खण्ड (Gaur Development Block) के पचपेड़वा चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कराने की मांग किया. धरना स्थल पर एसडीएम हर्रैया के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एस.ओ. पैकोलिया के इस आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू हो जायेगा. अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
धरने को मुख्य रूप से खालिकरजा गुड्डू, पूर्व चेयरमैन बभनान श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल सिंह, कन्हैया यादव आदि ने सम्बोधित किया.
ज्ञात रहे कि लंबे समय से इस सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के लोग आवाज उठाते रहे हैं कई बार लोगों ने इस सड़क को बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया किंतु शासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा . इस सड़क की इतनी बुरी हालत है जिस पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं लंबे समय से इस सड़क की बदहाली दूर नहीं हो रही है इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है .
यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कारधरने को संबोधित करते हुए सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि कप्तानगंज की सड़कों के लिए हमने अपने शासनकाल में अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण कराया किंतु इस सरकार में इस तरह की लापरवाही देखकर तकलीफ हो रहा है. एक तरफ योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कह रही है यहां तो पैकोलिया शिवा घाट मार्ग गड्ढे में सडक हो गयी है इसकी बदहाली जब तक दूर नहीं होगी चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रहेगा.
धरने में राहुल सिंह मुजीब खान अखिलेश सिंह, जुबेर अहमद, इस्लाम समसुद्दीन जावेद, बब्लू, असलम इरफान, अंकुर सिंह, अजय यादव, विशाल सिंह, सज्जाद, मनीष सिंह प्रशांत सिंह आशीष सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है