नगर थाने में एंटी रोमियो दस्ते की महिला अफसर को शोहदे ने मारा थप्पड़, फरार

नगर थाने में एंटी रोमियो दस्ते की महिला अफसर को शोहदे ने मारा थप्पड़, फरार
5 1 11

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्थित बस्ती (Basti) जिले के नगर (Nagar) थानान्तर्गत मुख्य बाजार में  एक महिला एस आई को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पर तैनात महिला एस.आई. रिंकी गुप्ता रविवार की दोपहर लगभग दो बजे अपनी टीम के साथ एंटी रोमियो टीम (Anti romeo team) को साथ लेकर नगर बाजार मुख्य बाजार में गश्त कर रहीं थी.

इस दौरान नगर की मुख्य सड़क पर तीन शोहदे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्कर लगाते दिखे.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

एंटी रोमियो चेकिंग प्रभारी रिंकी गुप्ता ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने नजर अंदाज कर कर दिया.

नाम पूछा तो भड़क गए शोहदे

इसके बाद रिंकी ने उनका नाम पता पूछा तो वह तीनों भड़क गये और महिला एस. आई.को भरी सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया.

यह देखकर बाजार मे अफरा तफरी मच गयी. इसी बीच सूचना पाकर मौके नगर पुलिस टीम भी पहुंच गई.

पुलिस को देखकर दो लोग मोटरसाइकिल से फरार हो गये. एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया और उसे थाने ले आई .

नगर पुलिस को गिरफ्तार आरोपी ने बताया

पुलिस की पूछताछ मे उसने अपना नाम उमेश वर्मा पुत्र गौरीशंकर निवासी सरवनपुर थाना दुबौलिया बताया.

उमेश ने फरार हुए लोगों के बारे में जानकारी दी. उसने बताया कि एक आरोपी का नाम मनोज पुत्र शिवपूजन निवासी महुआ मिश्र थाना कप्तानगंज तथा दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमा निवासी राजेन्द्र पुत्र अज्ञात बताया.

थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है फरार अभियुक्तों के तलाश मे पुलिस छापामारी कर रही है.

यह भी पढ़ें:

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है