अश्लील गीत गाने वाले मोनू के गिरफ्तारी की मांगः SLF ने सौंपा ज्ञापन

अश्लील गीत गाने वाले मोनू के गिरफ्तारी की मांगः SLF ने सौंपा ज्ञापन
3 11

बस्ती (Basti news) . सवर्ण लिबरेशन फ्रंट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों ने सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ निवासी दलित मोनू सिंह और उसके साथियों द्वारा जातिसूचक अश्लील गीत सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दुर्भावना फैलाने के विरोध में उप जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (Basti Dm Mala shrivastava) के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyatnath) और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया.

ज्ञापन सौंपते हुये दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि दलित मोनू सिंह ने सवर्ण ब्राम्हण महिलाओं के प्रति गाने में शर्मनाक गंभीर टिप्पणियां की हैं. इससे सवर्ण समाज में स्वाभाविक रोष है. उसके विरूद्ध कलवारी थाना समेत अनेक थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है किन्तु पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है. मांग किया कि समाज में गाने के माध्यम से घृणा फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और उक्त गाने के प्रसारित करने पर रोक लगाया जाय.

मोनू सिंह और उसके साथियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाशनाथ शर्मा, उमेश पाण्डेय मुन्ना, अंकेश्वर कुमार पाण्डेय, मंटू उपाध्याय, रामकृष्ण दूबे, हरिओम तिवारी, अंकित तिवारी, अभिषेक शुक्ल, ऋतिक पाण्डेय, अमित पाठक, अजय गोंड, जगदम्बा प्रसाद दूबे, उपेन्द्र दूबे, संध्या दीक्षित, यशवन्त तिवारी, विक्रान्त पाण्डेय, रवि मिश्र, जगदम्बा दूबे, दुर्गेश तिवारी, रूपेश कुमार, सर्वेश्वर कुमार शुक्ल, सचिन शुक्ल, पंकज दूबे, राजेश चित्रगुप्त, विपिन पाण्डेय, चंदन शुक्ल, लक्की मिश्रा के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे.

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है