बुनियादी चुनौतियां और तंत्र
एक तरफ समृद्ध, सशक्त भारत के नारों की धूम है तो दूसरी ओर जीडीपी (GDP) का ग्राफ लगातार गिर रहा है। सरकार 10 सरकारी बैंको का विलय कर 4 बैंक बनाने की तैयारी में है।
शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की योजनाओं को प्रभावी गति नहीं मिल पा रही है। ऐसे सुस्त माहौल में केन्द्र सरकार ने देश में 75 मेडिकल कालेज खोलने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य तो है किन्तु अच्छा हो कि मेडिकल कालेजों पर पर्याप्त दक्ष चिकित्सक भी हों।
देश में जनसंख्या के अनुपात में चिकित्सकों की संख्या बहुत कम है, स्थिति ये है कि अनेक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक विहीन चल रहे हैं ऐसे में मेडिकल कालेज खोलने के साथ ही यह आवश्यक है कि चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि के प्रभावी उपाय किये जांय।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है