खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 3000 श्रद्धालुओं को कैंप में ठहराया

Amarnath Yatra

 अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के चलते मंगलवार को रोक दिया गया है. यात्रा फिलहाल अस्थायी तौर पर रोकी गई है, मौसम ठीक होते ही इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों तरफ से पवित्र गुफा की ओर यात्रियों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है. बताया जाता है कि बारिश और मौसम प्रतिकूल रहने के चलते यह फैसला लिया गया है. जैसे ही मौसम में सुधार होगा यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी. इसके चलते करीब 3000 श्रद्धालुओं को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में ठहराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 239 वाहनों में कुल 6,351 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. इनमें 4,864 पुरुष, 1,284 महिलाएं, 56 बच्चे, 127 साधु, 19 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर है. उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,028 तीर्थयात्री 88 वाहनों में तड़के करीब तीन बजकर 35 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए, इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 4,323 तीर्थयात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ.

बता दें कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 72000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/amarnath-yatra-stopped-due-to-bad-weather--3000-pilgrims-were-accommodated-in-the-camp/article-10407
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है