8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में लगेगा बंपर झटका, DA होगा बेसिक में शामिल!

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में लगेगा बंपर झटका, DA होगा बेसिक में शामिल!Pay Commission

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। यह वेतन आयोग देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और रिटायर हो चुके कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बदलाव करेगा। नया वेतनमान 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। पिछले वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी। इसी वजह से अब सभी को आठवें वेतन आयोग से भी बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है।इस आयोग के लागू होने से 36 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

आठवां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद

ऐसा माना जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी लेकर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में 40 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा नंबर होता है, जिससे पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है। सातवें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था। इसी की वजह से उस समय न्यूनतम सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये कर दी गई थी। अब आठवें वेतन आयोग में यही फैक्टर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

महंगाई भत्ता हो सकता है बेसिक सैलरी में शामिल

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.5 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव हो सकता है, महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन (Basic Salary) में शामिल करना। महंगाई भत्ता वह पैसा होता है जो कर्मचारियों को महंगाई के असर से बचाने के लिए दिया जाता है। इसे हर साल दो बार बढ़ाया जाता है, एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले जुलाई 2025 में एक और DA हाइक होनी बाकी है। इसके बाद नया वेतनमान लागू हो सकता है, जिसमें DA को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Jun 2025 By Harsh Sharma

https://bhartiyabasti.com/india-news/8th-pay-commission-big-shock-government-employees-da-included-in-basic-pay/article-20910
On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।