कोविड टीकाकरण में 198.51 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 198.51 करोड़ टीके लगे
Covishield And Covaxin Vaccine

. देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 198.51 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक 198 करोड़ 51 लाख 77 हजार 962 टीके दिये जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 17 लाख 62 हजार 441 टीके लगाए गए हैं.

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 18,815 नये मामले सामने आये हैं. इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 35 लाख 85 हजार 554 हो गयी है. देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.09 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.96 प्रतिशत है.

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 15,899 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं. अभी तक कुल चार करोड़ 29 लाख 37 हजार 876 रोगी कोविड से उबर चुके हैं. स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है.

देश में सक्रिय मामले आज 1,22,335 हैं. सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.28 प्रतिशत हैं.

देश में पिछले 24 घंटे में 3,79,470 कोविड परीक्षण किए गये हैं. देश में कुल 86.57 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/198-51-crore-vaccines-were-used-in-covid-vaccination/article-10450
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है