बिजली के बढ़े दाम के खिलाफ Basti Congress ने चलाया अभियान
संवाददाता- बस्ती (Basti )। Basti Congress ने बिजली दरों में वृद्धि (Electiricty rate in up) एवं एमवी एक्ट (MV act) में किये गये बदलाव के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया.
7 सितम्बर से चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के क्रम में सोमवार को Basti Congress ने जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर उपरोक्त मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाया गया
Basti Congress पूर्व उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और एमवी एक्ट में लाये गये भारीभरकम जुर्माने के प्रावधान से जनता नाराज है.
यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कारयह भी पढ़ें: MV Act 2019 के बचाव में बोले गडकरी- हुआ मेरा भी चालान
Basti Congress के पूर्व उपाध्यक्ष बोले
उन्होंने कहा इन दोनों फैसलों से केन्द्र व प्रदेश सरकार की तानाशाह प्रवृत्ति का संदेश पूरे देश में गया है, निःसंदेह सरकार को इस फैसले की कीमत चुकानी पड़ेगी.
द्विवेदी ने कहा बेहतर होगा सरकार दोनो मामलों में जनता का दर्द समझे और परिवर्तन कर राहत पहुंचाये वरना परिवर्तन का मन बना चुकी जनता समय आने पर सबक सिखाने में नही चूकेगी.
Basti Congress के हस्तक्षार अभियान में शामिल हुए लोग
द्विवेदी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेसजनों के अलावा आम जनता ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और करीब 475 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया.
हस्ताक्षर अभियान में रामजियावन, मो. रफीक खां, विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्र, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मानिकराम मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, आदि शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बढ़े बिजली के दाम, उर्जा मंत्री बोले- यह पहले की सरकारों का दोष
कितने बढ़े बिजली के दाम?
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में जहां करीब 12 फीसदी दाम बढ़ेंगे वहीं कॉमर्शियल कनेक्शन में लगभग 10 फीसदी का बढ़ोत्तरी हुई है.
क्या है MV ACT 2019
मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 (MV Act 2019)में विभिन्न यातायात से संबंधित अपराधों के लिए ज्यादा जुर्माने का प्रावधान है.
इसमें मौत के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा और मोटर वाहन दुर्घटना मामले में गंभीर चोट के लिए 2.5 लाख रुपये शामिल हैं.
अधिनियम में आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देने के लिए 10,000 रुपये और अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना शामिल है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है