ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के साथ-साथ वैक्सीनेशन कोरोना के खिलाफ लड़ाई का महत्वपूर्ण हथियार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम को जीरो वेस्टेज के साथ संचालित किया जाए. टीकाकरण केन्द्र पर जितने लोगों का टीकाकरण होना है, उतने ही लोगों को बुलाया जाए. उन्होंने टीकाकरण कार्य सुचारु ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में हो. वैक्सीनेशन के उपरान्त लाभार्थियों को ऑब्जर्वेशन रूम में बैठने तथा देखभाल इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की जाए.
CM ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के साथ-साथ वैक्सीनेशन कोरोना के खिलाफ लड़ाई का महत्वपूर्ण हथियार है. प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है. प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है. भारत सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है. राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का निःशुल्क टीकाकरण अपने संसाधनों से करा रही है. इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति के लिए ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया है.
मुख्यमंत्री के कोविड टीकाकरण केन्द्रों के निरीक्षण अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ के न्यायमूर्ति ऋतु राज अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है