होम्योपैथिक साइन्स का आयोजन 15 सितंबर को
बस्ती. (Basti) होम्योपैथिक (Homeopathy)सांइस कांग्रेस सोसाइटी के तत्वाधान में होम्यो-पीडियाकान का आयोजन 15 सितम्बर, को होटल लीनेज, गोमती नगर लखनऊ (Lucknow) में किया गया है.
इसमे होम्योपैथी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञो द्वारा होम्योपैथी के माध्यम से बच्चों के सेहत की देखभाल पर व्यापक मंथन कर बच्चों की बीमारियों से बचाव एवं उनके उपचार को विकल्प के रूप में होम्योपैथी को स्थापित करने की रूप रेखा तय करेंगें.
यह जानकारी रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डा. वी. के. वर्मा ने होम्यो-पीडियाकान के संयोजक डा. अनुरूद्ध वर्मा के हवाले से दी है.
यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कारHomeopathy के डॉक्टर होंगे मौजूद
बताया कि वैज्ञानिक सत्रो में अनेक वरिष्ठ चिकित्सक विभिन्न रोगों के कारण और उपचार पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे.
डा. वी. के.वर्मा ने बताया इस संगोष्ठी में पटेल एस. एम. एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरामेडिकल कालेज, गोटवा-बस्ती के प्राचार्य डा. ए. पी. गोड एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डा. राजेश चौधरी सहित लगभग 50 से अधिक छात्र एवं चिकित्सक इस संगोष्ठी मे भाग लेंगे.
यह भी पढ़ें: कोलकाता में सम्मानित हुए डा. वी.के. वर्मा
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है